अच्छा पढ़ेऔरतें
Trending

छोटे से गांव में पेंटर बनाने का सपना देखने वाली प्रिया भोपाल में पेटिंग से कमाती है लाखों रूपये, जानिए भोपाल की मशहूर पेंटर प्रिया पाटीदार की कहानी

अगर कोई लड़की अपने जीवन में कुछ करने का ठान का लेती है। तो वो तमाम चुनौतियों के बाबजूद उस काम को करके ही दम लेती है। कुछ ऐसी ही कहानी भोपाल की रहने वाली एक लड़की की। जिनका नाम प्रिया पाटीदार है। प्रिय का जन्म रतलाम के पास एक छोटे से गांव में हुआ थे। प्रिया का बचपन से ही सपना था कि वें एक पेंटर बने। उन्होंने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए अपने इस सपने को पूरा किया है। एक छोटे गांव से पेंटर बनने का सपने देखने वाली प्रिया पाटीदार आज भोपाल में लाखों रूपये कमाती है। उनकी पेटिंग का भोपाल में हर कोई दीवाना है। वें भोपाल की एक मशहूर वाॅल पेंटर है। जो अपनी कला से भोपाल की दीवारों पर खूबसूरती का रंग भरती है।
छोटे गांव में जन्मी प्रिया
प्रिया का जन्म रतलाम जिले के पास एक गांव में हुआ था। प्रिया को बचपन से ही पेटिंग करने का काफी शौक था। वें बचपन से ही लगातार पेटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने इस शौक को ही अपना प्रोफेशन बनाने का सोचा। उनका सपना था कि वें बड़ौदा के एमिटी काॅलेज से डिग्री हासिल करें। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। पहले प्रिया ने इंदौर के सरकारी काॅलेज से फाईन आट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

इसके बाद वें एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर करके मास्टर डिग्री करने बडौदा गयी। जहां उन्होंने फाईन आट्स में मास्टर डिग्री हासिल की। प्रिया बताती है कि बडौदा में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात कई और पेटरों से हुई। जिनसे काफी कुछ उन्हें सीखने को मिला और वें मानती है कि भारत के सर्वश्रेष्ठ पेंटर बडौदा के एमिटी में पढ़ाई करने आते हैं।
एमिटी से मास्टर डिग्री की
प्रिया ने अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद कुछ समय बड़ौदा की ही एक निजी कंपनी में डिजिटल पेटिंग और डिजाइनिंग करना शुरू किया। जहां उन्होंने प्राइवेट कंपनी के लिए दो साल किया। प्रिया बताती है कि कंपनी में काम के दौरान उन्हें काम करने में ज्यादा मन नहीं लगता था और उनकी हमेशा इच्छा रही कि खुद की कोई कंपनी हो। जो जगह जगह पेटिंग करें और लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भरे।

भोपाल में आकर शुरू की कंपनी
अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वें बडौदा से भोपाल लौट आयी। जहां उन्होंने कुछ लोगों से साथ मिलकर एक नया पेंटिग ब्रांड शुरू किया। जिसके तहत शुरूआत में उन्होंने कुछ लोगों और प्राइवेट कपंनी के लिए पेटिंग शुरू की। इसके कुछ समय बाद उनकी पेंटिग भोपाल में डिमांड बढ़ गई। जिसको देखते हुए सरकार और प्रशासन ने उन्हें भोपाल की सड़क किनारे पेंटिग करने का ऑर्डर दिया। प्रिया और उनकी टीम ने भोपाल शहर की लेक व्यू जैसे शहर की मुख्य जगहों की दीवारों पर बड़ी ही आकर्षित पेंटिग की। जिन्हें देखकर हर किसी का मन पेटिंग की ओर आकर्षित हो जाता है।

कई श्रमदोय विद्यालय में की पेटिंग
प्रिया अपनी टीम के साथ वाॅल पेंटिग के अलावा म्युरल पेटिंग भी करती है। प्रिया ने इंदौर भोपाल ग्वालियर सहित कई शहरों के श्रमदोय विद्यालय में अपनी टीम के साथ मिलकर 120 से ज्यादा म्युरल पेंटिंग बनाई है। उन्होंने कुछ समय पहले भोपाल के एलएन मालवीय के घर पर भी चित्रकारी की थी। जहां उन्होंने आदिशक्ति शिव की भी पेटिंग बनाई थी। इस पेंटिग की काफी प्रशंसा की गई।

हमेशा मन का काम करो – प्रिया
वें आने वाले समय में भोपाल में राम भगवान की बहुत बड़ी पेटिंग बनाने वाली हैं। जिसके लिए वें अभी से तैयारी कर रही है। प्रिया का मनाना है कि हमेशा अपने मन का काम करो जिस काम में आपका मन लगता है। हमेशा उसी काम में मेहनत करो और आगे। यदि आपके काम में आपका मन नहीं लगेगा तो आप जीवन में कभी सफलता हासिल नहीं कर पाओगे। इसलिए हमेशा अपने मन की सुनो और जो आपको अच्छा लगे हमेशा वही करो।

यह भी पढ़े –भोपाल की महिला सरकारी नौकरी छोड़ कर बनी केक बेकर,’ अब तक 1000 से ज्यादा लोगो को दी ट्रेनिंग, अब लाखों में हो रही कमाई

Back to top button