एंटरप्रेन्योरशिपगुड न्यूज़प्रेरणादायक कहानियांस्टार्ट-अप न्यूज़

19 साल की उम्र में दो युवाओं ने शुरू किया स्टार्टअप, अब बने 7300 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक

कहते हैं अगर मन में कुछ बड़ा करने की चाह हो तो आप कभी भी किसी भी उम्र में अपनी सोच और मेहनत के बलबूते कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही बड़ा और अनोखा करके दिखाया है, मुंबई के दो युवा लड़कों ने। जिन्होंने महज 19 साल की उम्र में 7300 करोड़ रुपये की स्टार्टअप कंपनी जेप्टो (Zepto) खड़ी कर दी है। जो किराना के समान की होल डिलेवरी करता है। इन युवाओं ने इस काम को करने के लिए दुनिया की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़कर इस स्टार्टअप को शुरू किया और आज वें इस मुकाम पर पहुंचे।

स्टैनफोर्ड में हुई दोस्ती

जेप्टो की शुरुआत 19 वर्षीय आदित पालिचा और कैवल्या वोहरा ने साल 2021 में की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह दोनों युवा अलग अलग शहर के रहने वाले है। जहां कैवल्या बेंगलुरू में पैदा हुए और अपनी स्‍कूली पढ़ाई दुबई से पूरी की। वही अदित शुरू से मुंबई में ही रहे। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही स्टार्टअप शुरू कर दिए थे। साल 2018 में उन्‍होंने गोपूल नाम से स्टूडेंट्स के लिए कार-पूल सर्विस की शुरूआत की। यहां दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले। जहां दोनों ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने गए थे।

कोरोनाकाल में आया आईडिया

अदित और कैवल्य दोनों के बीच कुछ बातें कॉमन थी। जैसे वह दोनों ही भारत के थे। साथ ही दोनों कुछ बड़े करने का सोच रहे थे और उन्हें यह बड़े करने का मौका मिला। कोरोनाकाल के दौरान जब देश में सभी लोगों घरों में थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि लोगों को किराना समान प्राप्त करने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। तभी उन्हें किराना समान की ऑनलाइन डिलीवरी करने का आईडिया आया। उन्होंने साल 2021 में दोनों ने जेप्टो की शुरूआत की। इस स्टार्टअप को शुरू करने के पीछे सोच यह थी कि यह ऐप 10 मिनट के अंदर सामान की डिलीवरी करेगा।

एक ही साल में 7500 रूपये की हुई वैल्यू

अदित और कैवल्या का यह आईडिया कई लोगों को बहुत पसंद आया। नवंबर 2021 में उन्हें 486 करोड़ की फंडिंग मिली। इसके बाद दिसंबर में एक और फंडिंग राउंड में 810 करोड़ और जुटाए। देखते ही देखते उनका यह स्टार्टअप सफल होने लगा। और साल 2022 में उनके इस स्टार्टअप का इवेल्‍यूएशन 7300 करोड़ रूपये हो गया। अब उनके स्टार्टअप की वैल्यू लगभग 7500 करोड़ रुपये है।

अदित और कैवल्या अपने इस स्टार्टअप को भारत के दूसरों बड़े शहरों में फैलाना चाहते हैं। साथ ही उनकी कोशिश है कि देश के लगभग सभी शहरों में उनकी एक ऑनलाइन दुकान हो।

Back to top button