गुड न्यूज़प्रेरणादायक कहानियां

जानिए कौन है दो मुस्लिम लड़के, जिन्होंने रामायण पर आधारित सवालों की प्रतियोगिता जीती

भारत देश को सभी धर्मों का देश कहा जाता है। देश में सभी धर्मों के लोग एक – साथ रहते हैं साथ ही सभी लोग एक दूसरे के धर्मों का सम्मान भी करते हैं। यही कारण है कि भारत में अधिकांश लोगों को सभी धर्मो का ज्ञान भी होता है। हाल ही में इसका ताजा उदाहरण भी केरल से सामने आया है। जहां दो मुस्लिम युवाओं ने रामयाण पर आधरित प्रतियोगिता अपने नाम की।

केरल के है दोनों छात्र

आपको बता दें कि जिन दो मुस्लिम छात्रों की हम बात कर रहे हैं। वो दोनों ही मुस्लिम छात्र केरल के रहने वाले है। जिसमें एक का नाम मोहम्मद जाबिर पीके है और दूसरे छात्र का नाम मोहम्मद बसीथ एम है। जिन्होंने हाल ही रामायण प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। दोनों छात्रों ने रामायण पर ऑनलाइन क्विज जीता है। इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

इस्लामिक स्ट्डीज की पढ़ाई कर रहे हैं दोनों

दोनों छात्र केकेएचएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज वालेंचेरी में इस्लामिक स्ट्डीज की पढ़ाई करते हैं। दोनों युवा का रामायण में से पसंदीदा श्लोक अयोध्याकांड है जिसमें लक्ष्मण के क्रोध और प्रभु श्रीराम की ओर से अपने भाई को दी जा रही सांत्वना का जिक्र है। इसमें भगवान राम राज्य और शक्ति की निरर्थकता के बारे में बता रहे हैं। ये दोनों युवा थुंचथु रामानुजन एज़ुथाचन द्वारा लिखित महाकाव्य के मलयालम संस्करण ‘अध्यात्म रामायणम’ के छंदों को धाराप्रवाह और मधुर आवाज में प्रस्तुत करते हैं।

हर धर्म के बारे में है ज्ञान

बता दें कि यह प्रतियोगिता डीसी बुक्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा आयोजित की गई थी। बसीथ और जाबिर इस्लामिक स्टडीज में अंतिम साल के छात्र हैं। केकेएसएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में यह 8 साल का कोर्स होता है। स्थानीय मीडिया में बसीथ और जाबिर की खूब चर्चा हो रही है। छात्रों ने बताया कि बचपन से ही वे महाकाव्य के बारे में जानते थे लेकिन वाफे कोर्स के दौरान उन्होंने इस महाकाव्य और हिन्दू धर्म के बारे में गहराई से अध्ययन किया। वाफे के सिलेबस में हर धर्म के बारे में पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पुस्तकालय में हर धर्म की किताबें उपलब्ध हैं।

Arpit Kumar Jain

Arpit Kumar Jain is a Journalist Having Experience of more than 5+ Years | Covering Positive News & Stories | Positive Action & Positive Words Changes the Feelings
Back to top button