अच्छा पढ़ेप्रेरणादायक कहानियां

UP NEWS : किसान के बेटे ने किया कमाल, कार से बनाया खुद का हेलीकाप्टर

इंसानों के पास पंख नहीं होते हैं लेकिन इंसान के सपनों में पंख होते हैं। जिनसे से हकीकत में कुछ ऐसा कर दिखाते हैं जिससे वह हवा में क्या बल्कि आसमान में भी उड़ पाते हैं। ऐसा ही कुछ अनोखा करके दिखाया है, उत्तरप्रदेश के रहने वाले किसान के बेटे विकास ने। जिन्होंने कार से एक हेलीकॉप्टर बना दिया है। जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। आईये जानते है कि इनकी कहानी को विस्तार से।

किसान के बेटे है विकास

आपके बता दें कि विकास कुमार उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव किसान राम सिंगर सिंह के पुत्र हैं। वह बचपन से हेलीकॉप्टर और जहाज की यात्रा करना चाहते थे लेकिन वह आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि अपना ये सपना पूरा कर पाते।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख हुए प्रेरित

इसी बीच साल 2019 में बिहार के एक युवक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। जिस वीडियो में बिहार के युवक ने खुद से हेलीकॉप्टर बनाया था। इसके बाद विकास ने भी अपने हेलीकॉप्टर बनाने की पहल शुरू की। उन्होंने इसके लिए समान जुटाना शुरू किया और अपने सपने को साकार करना शुरू किया।

हेलीकॉप्टर के लिए खरीदी पुरानी कार

उन्होंने अपने सपने को पूरा करने और हेलीकॉप्टर बनाने के लिए सबसे पहले एक पुरानी स्विफ्ट कार खरीदी। जिसके बारे में सुनकर घरवाले काफी खुश हुए। लेकिन जब उन्हें यहां पता चला कि उनका बेटा इस कार को तोड़कर हेलीकॉप्टर बनाएंगा। तो सभी लोग हैरान हो गए। इस बारे में सुनकर उनके परिवार के अलावा गांववाले लोग भी हैरान हो गए और उन्होंने उनको पागल कहना शुरू कर दिया।

खुद का घर छोड़कर किराए के घर में रहे

जिसके बाद उन्होने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपना गांव और घर दोनों छोड़ दिए और अपने गांव से 15 किमी दूर आकर एक किराए के मकान में रहकर अपने सपनों की उड़ान भरने की तैयारी शुरू की। लगभग सात महीने की मेहनत का फल ये मिला कि उन्होंने हेलीकाप्टर का डेमो तैयार कर लिया। जिसके बारें में जानकर हर किसी ने खुशी जाहिर की और मेहनत मेहनत करते करते कुछ समय बाद उन्होंने कार से ही हेलीकॉप्टर भी तैयार कर लिया। विकास का यह कारनामे के बारे में जानकर हर कोई हैरानी जता रहा है साथ ही कई लोग उन्हें ग्राउंड का इंजीनियर भी कह कर पुकार रहा है।

Back to top button