सागर में 12वीं पास युवक ने शुरू किया सब्जी बेचने का स्टार्टअप, अब शहर में हुए 9 हजार से ज्यादा ग्राहक
![](/wp-content/uploads/2022/11/png_20221122_230350_0000-780x470.png)
देश में अक्सर सब्जी बेचने वालों को अनपढ़ ग्वार कहा जाता है। लेकिन आज के इंटरनेट और आधुनिक दौर में कई पढे़ लिखे युवा सब्जी बेचने का स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही स्टार्टअप सागर के एक युवक ने शुरू किया है। जो कुछ सालों पहले तक मुंबई में नौकरी किया करते थे। लेकिन कुछ समय बाद अपने घर सब्जी बेचने का स्टार्टअप शुरू किया और आज के दौर में वहां रोजाना हजारों रूपये कमा रहे हैं। आईये जानते इस सब्जीवाले के स्टार्टअप की कहानी को।
युवक ने पैसे की कमी के कारण छोड़ा कॉलेज
सागर के सब्जीवाले बेचने वाले युवक का नाम शुभम बिल्थोरे है। शुभम का जन्म सागर में ही हुआ था और उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। शुभम ने 12वीं पास करने के बाद इंजिनियरिंग बनने की ठानी और अपने ही शहर के काॅलेज में B. TECH में दाखिला ले लिया। लेकिन शुभम अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाए। वह जब सेकेंड सेमेस्टर में तब उनके पास फीस भरने के पैसे नहीं थे। जिसके कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
मुंबई में की प्राइवेट नौकरी
इसके बाद शुभम सपनों के शहर मुंबई पहुंच गए। जहां जाकर उन्होेंने प्राइवेट नौकरियां करना शुरू कर दिया। उन्हें बेब डिजाइनिंग सीखने का शौक था। तो उन्होंने उसी दौरान बेब डिजाइनिंग सीखना भी शुरू कर दिया। उन्होंने साल 2013 से साल 2020 तक नौकरी की। इसी दौरान लॉकडाउन लग गए। लॉकडाउन लगने के दौरान उन्होंने देखा कि सब घरों में कैद हो गए। सभी को बाहर से सब्जी लाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्हें यह ऑनलाइन सब्जी डिलेवरी का आइडिया आया।
घर लौटकर शुरू किया स्टार्टअप
इसके एक साल बाद वह अपने घर सागर लौटे और एक बार फिर लॉकडाउन लगा। फिर से वहीं परस्थिति बनी। लेकिन इस बार उन्होंने अपने आइडिया पर अमल करना शुरू कर दिया। उन्हें कोडिंग आती तो उन्होंने खुद से एक एप बना लिया। उन्होंने भिंडी बाजार नाम से एप बनाया और स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने इसके लिए लॉकडाउन में सुबह 3 बजे मंडी जाना शुरू किया ताकि कम दामों में सब्जी मिल सके।
अब स्टार्टअप से जुड़े 9 हजार कस्टमर
इसके बाद जब उन्होंने सब्जी खरीदकर लोगों को उनके एप खे के बारे में बताना शुरू किया। शुमभ को पहले ही दिन 9 कस्टमर मिल गए। इसके बाद लोग उनसे जुड़ते और वें आगे बढ़ते गए। जब उन्होंने लोगों उनके इस स्टार्टअप के बारे में फीडबैक लिया तो उन्होंने कहा कि यदि घर बैठे उन्हें फ्रेश सब्जी मिले तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। अब शुभम के सागर जिले में 9 हजार से अधिक कस्टमर हो गए हैं। वे अपने इस स्टार्टअप को अन्य शहरों में भी ले जाना चाहते हैं।