पंचमढ़ी में घूमने के बेहतरीन स्थान

Credit :- holidayrentals.co.in

1. बी फॉल्स: बी फॉल्स पंचमढ़ी का सबसे ज्यादा फोटोजेनिक झरनों में से एक है। ये पूरे शहर के लिए पानी का स्त्रोत है। प्रकृति में रुचि रखने वालो को यह जरूर जाना चाहिए।

Credit :- thinkfloyd.aminus3.com

2. जटाशंकर गुफाएं: माना जाता है ये गुफाएं वो स्थान है जहा भगवान शिव भस्मासुर के क्रोध से बच गए थे। गुफाओं में एक बड़ी चट्टान की छाया की छिपा एक प्राकृतिक शिवलिंग है,इसके अतिरिक्त गुफा में पत्थर के निर्माण को शेषनाग के समान भी कहा जाता है।ये पंचमढ़ी बस स्टेशन से लगभग 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

Credit :- Wikimedia

3. पांडव गुफाएं: ये कई बौद्ध मंदिरों का घर है जो आस पास की चट्टानों से उकेरे गए है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब पांडवो को उनकी मातृभूमि से निकाल दिया गया था तब उन्होंने यह शरण ली थी। ये पंचमढ़ी बस स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

Credit :- blogspot.com

4.धूपगढ़: ये 1352 मीटर की ऊंचाई वाली सतपुड़ा पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। ये जगह सूर्योदय और सूर्यास्त के सुंदर दृश्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है। बस स्टेशन से धूपगढ़ 11 किमी की दूरी तय करके पोहोचा जा सकता है।

Credit :- MouthShut.com

5.महादेव हिल्स ये एक विशाल बलुआ पत्थर की पहाड़ी है जिसकी ऊंचाई 1,363 मीटर है।ये एक प्राचीन शिव मंदिर और कुछ देसी गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। पचमढ़ी से महादेव हिल्स पोहोचने के लिए आपको 33 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।

Credit :- picnicplace.in

6. डचेस फॉल ये एक लुभावना झरना है जो 100 मीटर ऊंचाई से गिरता है। आप यहां आसानी से पोहोच सकते है क्युकी ये मुख्य सड़क से बस 4 किमी दूर है। प्रकृति प्रेमी को यह जाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

Credit :- trawell.in

7.सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान यह एक वन्यजीव पार्क है आप यह सफारी पर जा सकते है और अगर आप भाग्यशाली है तो आप बाघों को भी देख सकते। इसे लुप्त प्रजातियों की सरंक्षण और सुरक्षा के लिए प्रमुख पुरुस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।

Credit :- MouthShut.com

8. क्राइस्ट चर्च ये चर्च हरे भरे पत्ते और पेड़ो से घिरा हुआ ब्रिटिश कोलोनियल का एक प्रमुख उदाहरण है। इसने बीते युग के आकर्षण को कायम रखा हुआ है। आपको पचमढ़ी बस स्टेशन से 1 किमी की दूरी पर मिल जाएगा।

Credit :- trawell.in