न्यू ईयर पर इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Credit :- nowtravelasia.com

1. गोवा यहां आप बीच का आनंद उठा सकते हैं साथ ही यह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ खूब इंजॉय कर सकते हो। गोवा में बीच के अलावा भी काफी सारी घूमने की जगह है। जहां खुलकर खूब मस्ती कर सकते हो।

Credit :- japaneseclass.jp

2. कसोल, हिमाचल प्रदेश यहां आप बर्फ का लुत्फ उठा सकते हो। आप खीरगंगा ट्रैक के लिए जा सकते हैं, मलाणा गांव घूम सकते हैं। इसके अलावा बर्फ से जुड़ी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हो।

Credit :- thetoptours.com

3.पोंडिचेरी, ये जगह न्यू ईयर और क्रिसमस के दौरान बेहद ही अच्छी लगती हैं। यहां आप समुद्र तटों पर बाइक चलाने से लेकर रूफटॉप कैफे में घूमने तक, पांडिचेरी को कई चीजें इसे एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनाती हैं। यहां की फ्रांसीसी औपनिवेशिक शैली की इमारतें, लोगों को यहां घूमने के लिए आकर्षित करती हैं।

Credit :- thrillophilia.com

4.जयपुर राजस्थान जयपुर अपने राजसी महलों और किलों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है, यहाँ के कुछ बेहतरीन उत्सव स्थलों में लोहागढ़ किला रिज़ॉर्ट, और नाहरगढ़ किला शामिल है। एम्बर पैलेस, हवा महल और सिटी पैलेस जयपुर की कुछ शानदार जगहें हैं, जिन्हें आपको न्यू ईयर के दौरान जरूर जाना चाहिए।

Credit :- blogspot.com

5.गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर  एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गुलमर्ग से अच्छी जगह नहीं हो सकती। सर्दी के मौसम में यहां काफी सारे गेम्स का मजा ले सकते हैं और वहां के लोकल एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं।

Credit :- Indiatimes

6.कुर्ग, कर्नाटक  कुर्ग कर्नाटक का काफी छोटा सा शहर है, यह शहर पश्चिमी घाट पर बसा हुआ है। यदि आपको शोर शराबे से दूर और प्रकृति के नजदीक जाना हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

Credit :- eastcoastdaily.in

7.मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश यह एक हिल स्टेशन है। यह जगह प्रकृति से घिरी हुई जगह है। आप बड़ी शांति और मनोरंजक रूप से आप न्यू ईयर की पार्टी इंजाय कर सकते हैं। वो भी काफी सीमित लोगों में रहकर।

Credit :- OYO Rooms

8. नैनीताल नैनीताल उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है। जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इंजाय कर सकते हैं। नैनीताल अपनी प्रकृत्ति के कारण प्रसिद्ध है।

Credit :- OYO Rooms