राजस्थान में घूमने वाली ऐतिहासिक जगह

Credit :- pintailworldwide.com

1.आमेर किला जयपुर में अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित आमेर किला राजस्थान का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। जिसे 1592 ई में राजा मान सिंह द्वारा निर्मित करवाया गया था और अगले 150 वर्षों उनके उत्तराधिकारियों ने इस किले का विस्तार और नवीकरण का काम किया।

Credit :- tripoto

2.सिटी पैलेस सिटी पैलेस जयपुर के केंद्र में स्थित एक प्रसिद्ध महल या पैलेस है जिसे हिस्ट्रीकल प्लेसेस ऑफ़ राजस्थान के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक में से एक सिटी पैलेस को 1729-1732 ईस्वी में जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित करवाया गया था।

Credit :- thehistoryhub.com

3.जयगढ़ किला जयगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर के गुलाबी शहर में ‘चील का तेला’ पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित एक बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक संरचना है। इस ऐतिहासिक इमारत को सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1726 में आमेर किले की सुरक्षा के लिए बनाया गया था।

Credit :- The Times Of India

4. नाहरगढ़ किला  नाहरगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है, जो कई अनगिनत महलों और सुंदर ऐतिहासिक इमारतों में से एक है जो इस शहर के शानदार और समृद्ध इतिहास को बताता है।

Credit :- travelogyindia.com

5.पटवों की हवेली पटवों की हवेली राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एक प्राचीन आवास संरचना है जिसको अक्सर ‘हवेली’ कहा जाता है। यह हवेली राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल है।

Credit :- hikezy.com

6.चित्तौड़गढ़ दुर्ग राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल में से एक चित्तौड़गढ़ दुर्ग चित्तौड़गढ़ जिला में स्थित है जिसका निर्माण 7 वीं शताब्दी ई में स्थानीय मौर्य शासकों द्वारा किया गया था जो भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है।

Credit :- getsready.com

7. जूनागढ़ किला राजस्थान के बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किला एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार संरचना है। राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक में शामिल इस खूबसूरत महल को पहले “बीकानेर किले” के नाम से जाना-जाता था लेकिन फिर 20 वीं शताब्दी में इस किले का नाम बदलकर जूनागढ़ रख दिया गया।

Credit :- blogspot.com

8.जैसलमेर का किला जैसलमेर का किला भारत के प्रमुख किलो और प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक में से एक है जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। जैसलमेर का किला जैसलमेर शहर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल है जिसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े किलो में की जाती है।

Credit :- blogspot.com