Credit :- thatstunningguy.com
Credit :- indianluxurytrains.com
1.लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात में मौजूद लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में फैला यह वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। लक्ष्मी विलास पैलेस महल का निर्माण 1890 में हुआ था।
Credit :- vistapointe.net
2.जूनागढ़ गुजरात का जूनागढ़ ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण जगह है। जूनागढ़ मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स, गिर राष्ट्रीय उद्यान जैसी ऐतिहासिक और बेहतरीन जगहों के लिए प्रसिद्ध हैं।
Credit :- Dreamstime
3.अंबाजी अंबाजी गुजरात का एक प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ एक धार्मिक जगह भी है। यह स्थान मुख्य रूप से देवी अम्बा की पूजा से जुड़ा हुआ है।
Credit :- blog.travelyaari.com
4.गिरनार गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरनार हरी-भरी पहाड़ियों पर मौजूद है। यह जगह गुजरात में ट्रेकर्स के लिए एक स्वर्ग के सामान है। यह एक धार्मिक जगह के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां हर साल परिक्रमा महोत्सव का भी आयोजन होता है।
Credit :- holidify.com
5.चंपानेर पावागढ़ गुजरात में मौजूद चंपानेर पावागढ़ देखी जाने वाली सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह एक पुरातत्व पार्क है। इस पार्क में शानदार वास्तुशिल्प के कई चमत्कार मौजूद हैं। पावागढ़ की पहाड़ी पर मौजूद इसे रामायण काल से भी जोड़कर देखा जाता है।
Credit :- travelshoebum.com
6.धोलावीरा यह एक हेरिटेज साइट है। सिंधु घाटी सभ्यता के युग, धोलावीरा में 4500 साल पुराना उत्खनन स्थल है। यह गुजरात के सबसे प्रसिद्ध विरासत स्थलों में से एक है, जिसे 1967 में श्री जे.पी. जोशी ने खोजा था। यह स्थल कच्छ के भचाऊ तालुका में स्थित है।
Credit :- swantour.com
7.सूर्य मंदिर मोढ़ेरा में सूर्य मंदिर गुजरात, या भारत में सबसे अधिक देखे वाले ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह हिंदू मंदिर सूर्य देव को समर्पित है, और पुष्पावती नदी के तट पर स्थित है। सूर्य मंदिर 1026 ईस्वी में बनाया गया था।
Credit :- blogspot.com