अंडमान एंड निकोबार के आकर्षक स्थल

Credit :- kalingatv.com

1. हेवलॉक द्वीप सफ़ेद रेत पर अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए जब आप बीच की तरफ बढ़ेंगे तो एक अनोखी-सी ताज़गी आप महसूस कर पाऐंगे। चारों तरफ से उष्णकटिबंधीय वनों ने इस द्वीप को घेरा हुआ है। इन वनों से हरियाली दौड़ कर यहाँ तक आती है और फिर जल में समा जाती है।

Credit :- Wikimedia

2.राधानगर बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शामिल यह द्वीप विश्व के सबसे बेहतरीन द्वीपों में से एक है। जो पर्यटकों द्वारा अधिक पसंद किया जाने वाला स्थान है। जहाँ तक आपकी नज़र जाएगी वहाँ तक बस नीला पानी आप देख पाऐंगे जिसे गहरे हरे रंग के वन ने समेट रखा है।

Credit :- trawell.in

3.बैरन द्वीप दक्षिण-पूर्वी एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी यहीं है। हाँलाकि ये स्थान लोगों के बसने या आने-जाने के लिए बिल्कुल नहीं है। पर यहाँ कुछ अनोखे पशुओं की प्रजातियाँ हैं जो शायद भारत में कहीं और नहीं है, जिन्हें देखना लाज़मी हो जाता है।

Credit :- andamanexperts.com

4.विजयनगर द्वीप सूरज जब अपनी किरण इस पूरी जगह पर बिखेरता है तो माहौल रंगीन हो जाता है। जैसे कोई रंगीन फूल खिल गया हो, उसमें एक नयी सी चमक भर दी गई हो। स्थानीय पक्षियों कि चहचहाट आपको सुबह-सुबह सुनने मिलेगी।फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले यात्रियों का यहाँ आना आवश्यक हो जाता है।

Credit :- thrillophilia.com

5.भरतपुर बीच नील द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच। जैसे इसमें सौंदर्य प्रकृति ने कूट-कूटकर भरा हो। विश्वभर से लोग इस स्वप्न को हकीक़त में जीने आते हैं। ऊपर नीला आसमान, नीचे नीला पानी और आसपास हरियाली युक्त दृश्य-कितना अद्भुत संगम है प्रकृति का। घंटों तक बैठकर इसे घूरते रहना भी कम ही होगा।

Credit :- Flickr

6. बारातंग द्वीप खूबसूरत द्वीप, मन मोहने वाले बीच, लाईमस्टोन केव, मैंग्रोव वन-इन सभी का मिश्रण है यह द्वीप। यादगार छुट्टियाँ बिताने के लिए ये बहुत सुंदर जगह है। मड़ द्वीप व पैरट द्वीप यहाँ के सबसे चर्चित स्थान है। अपने परिवार के साथ यहाँ आकर आप एक शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी छुट्टियाँ बिता सकते है।

Credit :- holidify.com

7.लाला जी बे बीच ये बीच तैरने व स्कूबा डाईविंग के लिए प्रसिद्ध है। ऊँची उठती सफ़ेद लहरों को जब आप अपनी ओर आते देखेंगे तो वो नज़ारा एक अलग ही आनंद देगा। शांतिपूर्ण माहौल में नंगे पैर रेत को महसूस करके चलते जाना फिर धीमी लहर के साथ आए पानी का पैरों को स्पर्श करना एक अतुल्नीय अनुभव है। इसी अनुभव को आप यहाँ आकर महसूस कर पाऐंगे।

Credit :- thrillophilia.com

8.पोर्ट ब्लेयर ये अंडमान निकोबार द्वीप-समूह की राजधानी है। यहाँ से बाकि शहरों के लिए आसानी से जाया जा सकता है। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का ये हिस्सा वित्तीय, संस्कृति व अन्य क्रियाओं का केंद्र है। यहाँ आकर आप स्थानीय आदिवासी जनजातियों व यहाँ के इतिहास के बारे में जान पाऐंगे।

Credit :- Pinterest

9.चिड़िया टापू जैसा कि आपको नाम से ही समझ आ रहा होगा कि ये ऐसी जगह है जहाँ आपको ढ़ेर सारे पक्षी देखने को मिलेंगे। स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ कुछ अनदेखे प्रवासी पक्षियों की झलक भी आपको देखने मिल सकती है। चहचहाट से गूँजित ये जगह बहुत अनोखा अनुभव जीने का अवसर देती है।

Credit :- dreamtrails.in

10. सेल्युलर जेल “काला पानी” इस नाम से तो आप सभी बखूबी वाकिफ होंगे।  ये एक तीन मंज़िला इमारत है जिसमें 698 कारावास है जो एक-दूसरे से स्टारफिश के आकार में जुड़े हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक कारनामों की झलक व बेहतरीन लाईट और साऊण्ड शो आपको मंत्र मुग्ध कर देंगे।

Credit :- thrillophilia.com