अच्छा पढ़े
Trending

देश में जल्द ही बनेगा इलेक्ट्रिक हाईवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

देश में इलेक्ट्रिक साईकिल, इलेक्ट्रॉनिक बाइक और अन्य इलेक्ट्रिक समानों के बाद अब जल्द ही देश में नया इलेक्ट्रिक हाईवे बनने जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक हाईवे का जिक्र केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। उन्होंने कहा था कि मुंबई और दिल्ली के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की है योजना

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि केंद्र सरकार की योजना दिल्‍ली और मुंबई के बीच एक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की है। इस हाइवे पर सरकार का इरादा इलेक्ट्रिक ट्रॉली बस और ट्रक के साथ अन्‍य ईवाहन को चलाने का है। गडकरी ने 11 जुलाई को हाइड्रॉलिक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है। दिल्‍ली-मुंबई के अलावा केंद्रीय परिवहन मंत्रालय दिल्‍ली और जयपुर के बीच भी इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है। दिल्‍ली-जयपुर हाईवे संभवत: देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे होगा।

ऐसा होता है इलेक्ट्रिक हाईवे

यह एक ऐसा हाईवे होता है जिस पर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही चलते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए जरूरी सभी सुविधाएं इस पर उपलब्‍ध कराई जाती हैं। ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों को बिजली से चलाने के लिए इन हाईवे के ऊपर इलेक्ट्रिक वायर लगाए जाते हैं। ये कुछ ट्रेन चलाने के लिए यूज होने वाले इलेक्ट्रिक वायर की तरह ही होते हैं। इसी तरह हाईवे पर भी इलेक्ट्रिक वायर लगाए जाते हैं। इससे हाईवे पर चलने वाले व्हीकल को इलेक्ट्रिसिटी मिलेगी। इसके अलावा इन पर अन्‍य इलेक्ट्रिक वाहन जैसे कार, स्‍कूटर आदि के लिए भी चार्जिंग स्‍टेशन सहित समुचित सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कुल मिलाकर इन इलेक्ट्रिक हाईवे को इलेक्ट्रिक व्हीकल के हिसाब से तैयार किया जाता है।

वही आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल भी बताया था कि दिल्ली और जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे तैयार किया जाएगा। इसकी लंबाई 200 किलोमीटर होगी. इस हाईवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ ही एक नई लेन पर बनाने की योजना है। इलेक्ट्रिक हाईवे प्रोजेक्‍ट पर स्वीडन की कंपनी काम कर रही है। इस इलेक्ट्रिक हाईवे पर ट्रॉली-बस के साथ ट्रॉली-ट्रक भी चलाए जाएंगे। ट्रॉली-बस और ट्रॉली-ट्रक को ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से पावर मिलती है।

Back to top button