अच्छा पढ़ेगुड न्यूज़

इंदौर का यह शख्स कचरे से बना रहा खूबसूरत पेंटिंग्स, जानिए इस कलाकार के बारें में

कई बार हम उपयोग न आने वाली काफी सारी चीजें कचरे में फेंक देते हैं। जिसके बाद बड़े कूड़े कचरे के डेर में चली जाती है। लेकिन कई बार इन कचरे में फेंकी गई चीजों से कुछ कुछ ऐसी चीजे बना देते हैं। जिनको देखकर हम चौक जाते हैं। कुछ ऐसा ही अनोखा काम करते हैं इंदौर के सुमित व्यास। जो कचरे में फेंकी हुई चीजों से अनोखी पेटिंग बनाते हैं। आईये जानते है उनके इस विशेष कार्य के बारे में और उनके बारे में।

कुछ अलग करने के लिए बनाई कचरे से पेटिंग

सुनील व्यास वर्तमान में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रहते हैं। वह इंदौर से 20 किमी दूर शीतलदा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही कुछ अनोखा करने की इच्छा थी साथ ही शुरू से ही उन्हें पेटिंग करने की भी शौक थी। लेकिन वह दूसरों से अलग तरह से पेटिंग बनाना चाहते थे। क्योंकि यदि वह आम लोगों की तरह पेटिंग तो वहां पूरे देश में चर्चित नहीं हो पाते हैं। इसलिए उन्होंने कचरे से पेटिंग बनाना शुरू किया।

6 साल से बना रहे पेटिंग

सुनील लगभग 6 साल से कचरे से पेटिंग बना रहे हैं। हालांकि हालंकि उन्होंने आर्ट्स में कोई भी डिग्री हासिल नहीं की है। वे लकड़ी, प्लास्टिक और कई तरह की फेंकी हुई चीजों से पेंटिंग बनाते हैं। उन्हें कचरे पेटिंग बनाने की प्रेरणा पर्यावरण को बचाने से मिली। वह कचरा कहीं भी फेंकना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने कचरे से पेटिंग बनाना शुरू की। ताकि कचरे का सदुपयोग हो सके।

अब तक कई सेलिब्रिटी की बना चुके पेटिंग

वही अगर हम सुनील द्वारा बनाई पेंटिंग्स की बात करें तो उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, रवींद्रनाथ टैगोर, राजकपूर, मोनालिसा और रेखा जैसी बड़ी शख्सियतों की पेटिंग बना चुके हैं। इन सभी पेंटिंग्स को बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक, पेपर के साथ ही लकड़ी व अन्य खराब हो चुकी चीजों का उपयोग किया है।

कई शहरों में लगा चुके हैं एग्जिबिशन

सुनील अपनी पेंटिंग्स का इंदौर सहित देश के कई शहरों में एग्जिबिशन भी लगाते हैं। वह दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर जैसे बड़े शहरों में लगे एग्जिबिशन में भी अपनी पेंटिंग्स लगा चुके हैं। जहां उनकी पेंटिंग्स के लिए कई बड़े लोगों ने उन्हें काफी बड़े दाम भी चुकाए है। जो उनके लिए काफी फायदेमंद हुए हैं।

Arpit Kumar Jain

Arpit Kumar Jain is a Journalist Having Experience of more than 5+ Years | Covering Positive News & Stories | Positive Action & Positive Words Changes the Feelings
Back to top button