अच्छा पढ़े

मुंबई में लैंड हुआ मुस्कराती हुई व्हेल के डिजाइन का प्लेन, प्लेन की खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया में कई ऐसी चीजें होती है जो अपनी अनोखी बनावट के लिए प्रसिद्ध होती है। कुछ ऐसी ही अनोखी बनावट के लिए प्रसिद्ध है, एयरबस बुलेगा प्लेन। जो बुधवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। यह प्लेन एक यात्री प्लेन नहीं बल्कि एक. कार्गो प्लेन है। जिसका इस्तेमाल एक स्थान से दूसरे पर समान ढोने के लिए किया जाता है।

सुपर ट्रांसपोर्टर भी कहा जाता है

मुंबई पर रखे इस विमान का नाम को आधिकारिक रूप से एयरबस A300-608ST(सुपर ट्रांसपोर्टर) भी कहा जाता है। इस विमान की बनावट एक मुस्कराती हुई व्हेल की तरह है। जिसके कारण यह विमान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस विमान की खासियत यह है कि इसका उपयोग बड़ी और भारी वस्तुओं जैसे वाहनों और विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों के परिवहन के लिए किया जाता है। 20 नवंबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था।

1995 में हुआ था डिजाइन

वही आपको बता दें कि इस विमान का निर्माण सुपर गप्पी की जगह लेने के हिसाब से 1995 में डिजाइन किया गया था। सुपर गप्पी स्पेश शटल को ले जाने वाला भीमकाय विमान है। बाद में इस एयरबस ने फ्रेट कंपनियों और अन्य संभावित ग्राहकों को उनकी माल ढुलाई के लिए बेलुगाएसटी बेड़े का उपयोग करके एक नई एयर-कार्गो सेवा शुरू की है। नई सेवा एयरबस बेलुगा ट्रांसपोर्ट अंतरिक्ष, ऊर्जा, सैन्य, वैमानिकी, समुद्री और मानवीय क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है।

विमान से जुड़े अनोखे तथ्य

  • विमान ने पहली उड़ान 13 सितंबर 1994 में भरी थी।
  • इस विशालकाय विमान को सिर्फ दो पायलट उड़ाते हैं।
  • यह 184.3 फीट लंबा यानी ट्रेन के 2 डिब्बों से भी ज्यादा बड़ा है।
  • इस विमान की उंचाई 56.7 फीट है।
  • यह विमान एक बार में 40,700 किलो वजन ले जाने में सक्षम है।
  • विमान जब पूरी तरह खाली होता है, तब इसका वजन 86,500 किलो होता है।
  • बेलुगा एयरबस विमान की हाई स्पीड 864 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
  • यह विमान एक बार में 35 हजार फीट की ऊंचाई तक और 2779 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
  • इस विमान में जनरल इलेक्ट्रिक सीएफ6-80सी2ए8 टर्बोफैन इंजन लगे हैं।

Back to top button