स्टार्ट-अप न्यूज़एंटरप्रेन्योरशिप

अपनी सफलता को दोहराने को तैयार आईटी दिग्गज अशोक सूता, 79 वर्ष की उम्र में लाएंगे तीसरा आईपीओ

कई बार कहा जाता है कि उम्र महज एक नंबर होती है। कुछ लोग 80 साल के होने के बाद भी 18 का साल जज्बा रखते हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा है। आईटी इंडस्ट्री के दिग्गज अशोक सूता का। जो 79 साल की उम्र में अपनी नई स्टार्टअप कंपनी हैपिएस्ट हेल्थ को पंख देने की योजना बना रहे हैं। उनकी योजना अगले पांच साल में इस कंपनी का आईपीओ लाने की है। इससे पहले वह आईटी कंपनी माइंडट्री और हैपिएस्ट माइंड्स को शेयर बाजार में सफलतापूर्वक लिस्ट करा चुके हैं।

आईआईटी-रुड़की से की इंजीनियरिंग

सूता ने आईआईटी-रुड़की से इंजीनियरिंग की और वह श्रीराम रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्रीज में काम कर रहे थे। साल 1985 में अजीम प्रेमजी ने उन्हें अपनी आईटी कंपनी विप्रो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। अगले 14 वर्षों तक सूता विप्रो का चेहरा बने रहे और वाइस चेयरमैन के पद तक पहुंचे।

10 लोगों के साथ मिलकर की माइंडट्री की स्थापना 1999 में उन्होंने दस अन्य लोगों के साथ मिलकर माइंडट्री की स्थापना की। साल 2007 में कंपनी का आईपीओ बेहद सफल रहा। लेकिन इसके बाद कंपनी के संस्थापकों में मतभेद उभरने लगे और सूता ने खुद को माइंडट्री से अलग कर लिया। उन्होंने कंपनी में अपने सारे शेयर बेच दिए और 2011 में 68 साल की उम्र में हैपिएस्ट माइंड्स की स्थापना की। 2021 में वह 77 साल की उम्र में हैपिएस्ट माइंड्स का आईपीओ लाए थे। सूता ने इस आईपीओ के आने के पहले कहा था, ‘लोगों को लगा कि लॉकडाउन के बीच में आईपीओ लाना पागलपन है।’ लेकिन अपने बिजनस के नेचर को देखते हुए उन्हें आईपीओ की सफलता का पूरा विश्वास था। कंपनी के आईपीओ को 150 गुना बोलियां मिलीं।

अप्रैल 2022 में शुरू की थी हैपिएस्ट हेल्थ

अशोक सूता ने अप्रैल 2022 में हैपिएस्ट हेल्थ स्टार्टअप को बनाने की घोषणा की थी। इसका पूरा जोर हेल्थ और वेलनेस पर है। यह एक ग्लोबल नॉलेज प्लेटफॉर्म है। यह आधुनिक और परंपरागत मेडिकल प्रैक्टिसेज के बारे में लोगों को जानकारी देगा। अशोक सूता अभी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। उनका कहना है कि अब भी उनके दिमाग में एकाध स्टार्टअप का और आइडिया है।

Arpit Kumar Jain

Arpit Kumar Jain is a Journalist Having Experience of more than 5+ Years | Covering Positive News & Stories | Positive Action & Positive Words Changes the Feelings
Back to top button